रांची: आज दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को प्रेस क्लब रांची में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर अखिल झारखंड साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मान 2026 झारखंड के 9 साहित्यकारों के रचनाकारों के साथ ओल चिकि लिपि के रचयिता श्रद्धेय पं रघुनाथ मुर्मू तथा वरांग चिति के रचयिता श्रद्धेय कोल लाको बोदरा को मरणोपरांत उनके वंशजों को यानी कूल 11 साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
वर्तमान साहित्य रचनाकारों में से कुड़ुख़ भाषा की लिपि तोलोंग सिकि के जनक डॉ नारायण उरांव, मुंडा भाषा से डॉ मनसिद बड़ाउद, संताली भाषा से श्री सुन्दर टुडु, हो भाषा से श्री काशराय कुदादा, खड़िया भाषा से डॉ इग्नासिया कुल्लू टोप्पो , नागपुरी भाषा से श्री क्षितिज कुमार राय, खोरठा भाषा से श्री चितरंजन महतो, पंचपरगनियां भाषा से श्री दीनबंधु महतो, कुरमाली भाषा से डॉ चन्द्र मोहन महतो को उनके साहित्य रचना के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उरांव जी उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता श्री सूरज सिंह बेसरा द्वारा किया गया तथा समारोह का संचालन डॉ सविता केसरी द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमित कुमार द्वारा किया गया।अखिल झारखंड साहित्य अकादमी, झारखंड की कार्यकारिणी समिति
1. अध्यक्ष - श्री सूरज सिंह बेसरा
2. उपाध्यक्ष - प्रो. बिरबल महतो
3. सचिव - डॉ. सविता केसरी
4. संयुक्त सचिव - डॉ. पार्वती मुण्डू
5. कोषाध्यक्ष - डॉ. खलिक अहमद
6. मिडिया प्रभारी - डॉ.अमित कुमार
Sections