KurukhTimes.com

भाषा, मानव विकास के लिए अनमोल रत्न   

ईशा से हजारों सालों पूर्व में भी मानव सभ्यता थी और र्इसा के बाद 2018 र्इ के बीत जाने के बाद भी मानव समुदाय और समाज का विकास के बीच एक अत्यन्त ही गम्भीर और ज्वलंत भय सा बना हुआ है। पूरी दुनियाँ विकास की बात से जुड़ी हुर्इ हैं। कर्इ देा विकसित हो गए है और अनेकों देा विकास के लिए प्रयत्नाील है।

    भारत एक विकासाील देा है। भारत जनसंख्या के क्षेत्र में दूसरे नम्बर पर है। विकास के क्षेत्र में 138 वीं नम्बर पर है। भारत वर्श की जनसंख्या सवा सौ करोड़ से भी ज्यादा है। भारत में अभी 29 राज्य हैं। जिसमें झारखण्ड भी एक अलग राज्य है। झारखण्ड अलग राज्य का गठन सौ सालों के आदिवासी समुदाय के आन्दोलन के बाद हो सका है। लम्बी और खतरनाक आंदोलन में, उच्च वर्ग, विकसित लोगों के द्वारा ाडयंत्र के तहत आंदोलन को बार-बार कमजोर कर दिया जाता था। उसके बावजूद अंतिम चरण में त्याग, बलिदान और व्यापक जान-माल के नुकसान के बाद झारखण्ड एक आदिवासी राज्य के तौर पर गठित हो सका है। अब झारखण्ड में विकास की बात की जा रही है। तब विकास की दिाा तय करना अन्य मुदद्ा है। विकास की दिाा सही नहीं सकने के कारण झारखण्डी बिखर जा रहे हैं। विकास का न तो कोर्इ आकार होता है न ही प्रकार। तब विकास को स्थान और लोगों की हालत तथा चाहत पर दिाा देने से विकास संतोशजनक और सफल होता है।

    यदि विकास को संतोश जनक और सफल बनाना है। तब आदिवासी समुदाय के उराँव जाति (कुड़ुख) को अपनी भाषा के माध्यम से संस्कृति और संस्कारों को संयो कर, साथ लेकर चलना होगा। तब भाषा को साथ ले कर चलने के लिए इसकी लिपि को भी सादर सम्मान के साथ लिखित तथा दस्तावेजी काम काजों में उपयोग करना होगा। किन्तु उराँव आदिवासियों में विकास की वास्तविक्ता से दो-चार कँुडुख़ लोग अपना ख्याल नहीं नहीं बदल पाने के कारण कुड़ूख भाषा और लिपि के विकास पर     ध्यान ही नहीं देना चाहते हैं।

    1980 के दाक में मैंने झारखण्ड आदोलन को सफल बनाने का निर्णय किया था। कारण यह था कि समस्याओं का अम्बार था, जबकि इनका निराकरण करने की क्षमता आदिवासी समाज के पास नहीं था। फलत: विचार करना पड़ा कि कैसे विकास के अवसर मिलेंगे। क्या अधिकार चाहिए ? तब झारखण्ड को अलग राज्य का गठन कराना था। तभी लोगों का सर्वांगिन विकास होता। 15 नवम्बर 2000 र्इ को जैसे ही झारखण्ड को राज्य का दर्जा मिल गया, यहाँ के लोगों को विकास करने का सुनहरा अवसर मिल गया है। किन्तु यहाँ के लोगों में विकास की सोच की कमियों ने राज्य के गठन के 18 सालों के बाद भी यहाँ के आदिवासियों को जगाने में विफल रहा। कुड़ूख (उरांव) समाज आदिवासियों में अन्य जातियों की अपेक्षा सामाजिक विकास के प्रति जागरूकता जन्म नहीं ले पार्इ है। कहने का अर्थ यह है कि संथाली समाज ने संथाली भाषा के साथ लिपि, ऑल चिकि से जोड़ कर संविधान की आठवीं अनुसूचि में अपनी संथाली भाषा को दृाामिल करा दिया है। जबकि कुड़ूख (उरांव) समाज के लोगों में अपनी मातृभाषा (उरांव) कुड़ूख के विकास तथा लिपि तोलोंग सिकि के विकास के प्रति खास दिलचस्पी नहीं हो रही है।

भाषा, मानव विकास के लिए अनमोल रत्न से भी ज्यादा कीमती है। लिपि, भाषा की प्राण होती है। समाज, मानव समूह का सुरक्षा कवक्ष होता है। इन तीन चीजों के बाद विकास की संभावनाओं पर तथा समाज के विकास की सफलता और विफलता पर चर्चा किया जा सकता है।

    कुड़ूख (उरांव) समाज आदिवासी समाज में विकास के प्रति लगाव का नहीं होना कुड़ूख (उरांव) समाज के लिए बीच गंभीर समस्या (संकट) को जन्म दे रहा है। क्यों कि विकास एक दृातत् प्रक्रिया है जो परम्परा, भाषा तथा लिपि के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती जाती है। कुड़ूख (उरांव) जाति के लोग अपनी मातृभाषा को बोलने के प्रति लगाव कम कर रहे हैं तथा इसके लिपि को अपना कर इसके विस्तार करने में गम्भीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। कुड़ूख भाषा-भाशी बहूल क्षेत्रों में भी कुड़ूख जाति समाज के द्वारा भाषा को तथा लिपि तोलोंग सिकि को अपनाने में रूची नहीं लेने से कुड़ूख समाज को भारी क्षती हो रही है जो धीरे-धीरे और ज्यादा तेजी से बहेगी। यह विचारधारा कुड़ूख (उरांव) समाज के सामने पहचान तथा अस्तित्व की समस्या खड़ी करने वाली है। कुड़ूख समाज को अपनी वास्तविक हालत पर विचार करना ही दोगा। एव विकास के लिए आगे बढ़ते समय अपनी मातृभाषा कुड़ूख भाषा को पुरी तरह अपनाना होगा। प्रत्येक परिवर में माता-पिता को अपनी मातृभाषा कुड़ूख को बोलना होगा तथा बाल बच्चों को भी मातृभाषा को सिखलाना होगा। इसके साथ सबसे महत्वपूर्ण विशय यह है कि कुड़ूख भाषा के लिए तोलोंग सिकि लिपि को अपनाना होगा। किन्तु परन्तु अथवा या जैसे कोर्इ भी बात कुड़ूख समाज के लिए वाधायें ही खड़ी करेंगी।

    कहते है कि दुनियाँ कब से और क्यों चल रही है यह पता करने में हम मनुश्य जितना भी कोिाा कर ले किन्तु सही-सही जानकारी तक पहुँच पाना हम मनुश्यों के बस की बात नही है ? तब जो भी अंा से हम दूनिया में आये है। किन्तु यहां जीवन जीने की कर्इ अति आवय चीजें हैं जिनको सभी भाषा ज्ञानी समाज के लोगों को पालन या अनुसरन करना पड़ता है। इस स्थिति में कुड़ूख (उरांव) समाज को अपनी आंतरिक सच्ची हालत पर पुर्णत: और अनिवार्यत: समीक्षा विचार विर्मा करना आनिवार्य है। कुड़ूख भाषा कुड़ूख जाति समाज के सामने अपना भविश्य बनाने पर गौर करना ही होगा। आज जो लोग कुड़ूख समाज से है और जो अपना बाल बच्चों को दुनियां में ला रहे है। उनके लिए दूनियां में जीवन जीना कठीन नही हो यह अवय ध्यान रखे। कहना चाहिए कि आने वाली वंाजों के हितों के प्रति गंम्भीर होना चाहिए। क्योंकि सभी मां बाप को अपने बाल बच्चों के अच्छे भविश्य की चिन्ता करना ही होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तब वे इंसानियत का अपमान करेंगे। ऐसे लोग कुड़ूख समाज के लिए बहुत बड़ी संकट को लाने वालों में से होंगे।

    सच्चार्इ को जानना समझना फिर उस पर कार्य करना ही मनुश्य जीवन को खुाहाल और सफल बनाती है। कुड़ूख समाज आज पिछड़ा हुआ समाज के तौर पर चिन्हित किया गया है। आप क्या सोच सकते है कि ऐसी हालत क्यों हौ? मेरा अपना अनुभव है कि इस प्रन पर कोर्इ भी चिन्तन करना नहीं चाहता है। कुड़ूख समाज में जन्म लेकर तथा अवसर का सदुपयोग न कर पाकर मर खप जाते हैं। बस यही सच्चार्इ है। मेरा अनुभव 40 सालों से सामाजिक कार्यो को करने के बाद बना है। देखा हुँ कि गरीबी में जन्म ले कर तरक्की करने के बाद जो कुछ मिलता है उसको लेने के बाद भी तिल-तिल भरना ही कुड़ूख समाज की जीवन दृौली बन गर्इ है ? जैसे कोर्इ इनको बांध कर जीवन जीने को मजबूर कर दिया है।

    मैं चाहता हुँ कि इस हालत से उबरिये। हालत बहुत खराब बना दी गर्इ है। इसको बदलिये। मैं 40 सालों में सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक राजनीतिक और बौद्धिक जीवन स्तर को उँचा उठाने के लिए झारखण्ड को अलग राज्य बनाने के लिए अपनी पूरी क्षमता को ताकत के साथ रखा है। मरनासन आदोलन को फिर से जिन्दा किया और राज्य का अधिकार दिलाया है। अब आप सब मिलजुल कर इस राज्य की स्वायत्ता के अधिकार का लाभ लेकर अपना विकास करें। अपनी भाषा लिपि, संस्कृति, साहित्य, परंम्परा, धर्म की रीति-रिवाज, अवधारणा आदि का विकास करें। सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक, िाक्षा ज्ञान को बढ़ाएँ। दुनियाँ लूटने वालों से भरी पड़ी है। आप कमजोर पड़े कि नहीं और दुनिया आपका जीवन जीना दुस्वार कर देगी।    

    याद रखिए भाषा के बिना विकास सम्भव ही नहींं है और भाषा का विकास लिपि के बिना सम्भव नहीं है। जब भाषा और लिपि का विकास होगा, तब समाज का विकास सम्भव होगा। समाज के विकास के बाद संस्कार संस्कृति,, पंरम्परा, रीति-रिवाज, धर्म और अर्थिक विकास राजनीतिक विकास और दुनियादारी का बैद्धिक विकास सम्भव हो सकता है। आप इस ओर गंम्भीर नही होंगे, तब मेरा त्याग तपस्या समाज सेवा सब बेकार हो जायेगा। सुनिए जीवन एक बार मिले या सौ बार उसका सदुपयोग ही जीवन को संतोशजनक और सफल बना सकती है। निर्णय करना होगा कि आप अपने जीवन को कैसे जीना चाहते है आप पर आपका है। 

विनोद भगत

- विनोद कुमार भगत

Sections