KurukhTimes.com

News Flash

छोटी छोटी खबरें

झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष जस्टिस विक्रमादित्‍य नहीं रहे

झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का निधन हो गया है. वे झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष व कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा तीन बजे रांची में उनका निधन हो गया. वे रांची के मोरहाबादी में रहते थे. हरमू के मुक्ति धाम में इनका अंतिम संस्कार आज करीब साढ़े दस बजे किया जायेगा. जस्टिस विक्रमादित्‍य की साहित्‍य रचना में काफी रूचि थी। उन्‍होंने कई काव्‍य रचनाएं की। बिरसा मुंडा के जीवन पर महाकाव्‍य उनकी प्रशंसनीय रचना है। 

मानव तस्‍करों के चंगुल से बचायी गई नाबालिग और महिला

रांची : रेलवे पुलिस ने एक नाबालिग लड़की एवं महिला को मानव तस्‍करों से बचा लिया। पुलिस ने इस मामले में सुनीता उराइन नामक आरोपी महिला को गिरफ्तार भी किया है। वह इन्हें दिल्ली ले जा रही थी। वह राज्य के विभिन्न इलाकों से लड़कियों को दिल्ली ले जाती है। इसके एवज में उसे पैसे मिलते हैं।

केंद्र के असहयोग के बावजूद झारखंडी किसानों का कर्ज माफ होगा

रांची : झारखं‍ड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि 9।07 लाख मानक खाताधारक किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ पहुंचाना हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकता है। फिलहाल एनपीए खाताधारक किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। एनपीए खाताधारक किसानों को अगले चरण में ऋण माफी योजना का लाभ देने की योजना है।

मैकलुस्‍कीगंज में ओस जम रही हैं

झारखंड में ठंढ़ का कहर जारी है। रांची के मैकलुस्कीगंज में झाड़ियों, घास व खेत-खलिहान में ओस की बूंदें जम गईं। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, 31 और 1 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है। हालांकि बारिश होने की संभावना कम ही है। शाम होते ही ठंडी हवा लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। वहीं, रविवार सुबह भी ठंड का अत्याधिक असर देखा गया। 

हार्वर्ड में व्‍याख्‍यान देंगे सीएम हेमन्‍त सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 फरवरी 2021 को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन व्याख्यान देंगे. मुख्यमंत्री को यह आमंत्रण हावर्ड केनेडी स्कूल के सीनियर फेलो सूरज येंगड़े की ओर से भेजा गया है. मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. मुख्यमंत्री झारखंड में आदिवासी अधिकारों, सतत विकास, कल्याणकारी नीतियों और कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर वक्तव्य देंगे. वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देने वाले झारखंड के पहले मुख्यमंत्री होंगे. अगले वर्ष 18 से 21 फरवरी तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 18वां एनुअल इंडिया कांफ्रेंस होना है.

जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग के नये भवन से लोगों में आशा का संचार

रांची: आदिवासी एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, रांची विश्वविद्यालय के नये परिसर भवन का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मु्र्मू द्वारा 13 दिसंबर को किया गया। इस प्रसंग में स्‍थानीय बौद्धिक तबके में उत्‍साह एवं आशा का माहौल देखा जा रहा है। लोगों को आशा है कि अब नई नियुक्तियाँ भी होंगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारु रुप से चले। बतायें कि पद्मश्री रामदयाल मुण्डा अमरीका से प्राध्यापक की नौकरी छोड़कर यहाँ आए थे और छात्रों के साथ मिलकर अखड़ा और कक्षा निर्माण का कार्य अपने हाथों से किया था। लोगों को अब अपेक्षा है कि नये भवन में अच्छा पुस्तकालय भी हो। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य, अनुवाद, साहित्य लेखन, भाषा विक